अयोध्या के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज की फायर ऑडिट की तो पहले की तरह खामियों का अंबार मिला। हाइड्रेंट लाइन उखड़ी मिली। पंप हाउस अक्रियाशील मिला। फायर पैनल व फायर अलार्म भी खराब रहा। हाइड्रेंट लाइन में पानी नहीं था। वाटर टैंक से सप्लाई भी नहीं मिली।
इसी तरह अन्य तमाम खामियां चिह्नित हुईं जिन्हें दूर करके फायर एनओसी के लिए आवेदन करने को कहा गया। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन शीघ्र ही इन खामियों को दूर करने का दावा कर रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के इंतजाम पूरे नहीं हैं। साल भर में तीन बार इसके लिए नोटिस दिया गया है। अब चौथी नोटिस भेजी जा रही है। मानक पूरा करके आवेदन करने को कहा गया है। इसके बाद निरीक्षण करके एनओसी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।