{"_id":"683ea9454fe259436905b910","slug":"video-ramall-ka-tharashana-karana-ayathhaya-aae-bhara-ka-sharathathhal-ka-bta-sa-hatal-ma-chhaugdhachhaugdha-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामलला के दर्शन करने अयोध्या आए बिहार के श्रद्धालु की बेटी से होटल में छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला के दर्शन करने अयोध्या आए बिहार के श्रद्धालु की बेटी से होटल में छेड़छाड़
यूपी के अयोध्या में बिहार के श्रद्धालु की बेटी से होटल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने वीडियो बयान जारी करके बेटी के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही। बताया कि वह बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। 29 मई परिवार के साथ रामलला के दर्शन को आए थे। यहां एक ई-रिक्शा चालक उन्हें अयोध्या कोतवाली के सप्त सागर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैलेस होटल ले गया।
वहां एक दिन तो सब ठीक रहा। लेकिन, दूसरे दिन रात में वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ आराम कर रहे थे। बेटी बाथरूम गई तो होटल का कर्मचारी सौरभ गुप्त उसके पीछे घुस गया। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बेटी चिल्लाई तब उसके पिता भागकर पहुंचे।
उन्हें देखकर आरोपी सौरभ फरार हो गया। उसके बाद वह लोग बिना पुलिस को सूचना दिए वापस घर लौट गए। घर लौटने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी किया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसपी सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो संज्ञान में आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।