{"_id":"6a6b3da858e82a95d8024e36","slug":"video-shara-rama-janamabhama-taratha-kashhatara-tarasata-ka-atarama-maha-sacava-da-kashhanae-mahana-ka-aaiida-haii-sakaraya-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महा सचिव डॉ. कृष्ण मोहन की आईडी हुई सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महा सचिव डॉ. कृष्ण मोहन की आईडी हुई सक्रिय
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव के बाद राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास जारी करने की व्यवस्था को नई व्यवस्था के तहत फिर से संचालित कर दिया गया है। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन की अधिकृत आईडी से अब से वीआईपी पास बनाए जाने लगे हैं। वहीं ऑनलाइन वीआईपी पास निरंतर बन रहे हैं, लेकिन इसकी उपलब्धता सीमित है।
ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल पर राव की आईडी निलंबित किए जाने के बाद वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी। इसके चलते कई श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और सिफारिशकर्ताओं को पास बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब डॉ. कृष्ण मोहन की आईडी सक्रिय होने के साथ ही पास जारी करने का क्रम दोबारा शुरू हो गया है।
इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी युगपुरुष परमानंद, जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु विश्वप्रसन्न तीर्थ तथा महंत दिनेंद्र दास की अधिकृत आईडी से भी वीआईपी दर्शन पास जारी किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रस्ट ने वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया को पुनः व्यवस्थित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।