Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, राष्ट्रीय सचिव ने अयोध्या के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
{"_id":"68666364cabee03467077cef","slug":"video-video-2027-ka-canava-ka-tayara-ma-jata-kagarasa-rashhataraya-sacava-na-ayathhaya-ka-navanayakata-pathathhakaraya-ka-thalii-shapatha-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, राष्ट्रीय सचिव ने अयोध्या के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, राष्ट्रीय सचिव ने अयोध्या के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
कांग्रेस भी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जुट गई है। कांग्रेस के अयोध्या जिला और महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सत्य नारायण पटेल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री मौजूद रहे।
सत्य नारायण पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कांग्रेस की वैचारिक प्रतिबद्धता, लोकतंत्र और संगठनात्मक अनुशासन के पालन की सीख दी। इस दौरान सत्य नारायण पटेल ने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। हम संविधान को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारा नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संविधान को बचाने के लिए मैदान में उतर पड़े हैं।
2017 के चुनाव में गठबंधन को लेकर सत्य नारायण पटेल ने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय कमेटी करेगी। फिलहाल हम लोग चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। अभी जिला और महानगर कमेटी घोषित हुई है। इसके बाद ब्लॉक और मंडल स्तर की भी कमेटी जल्द घोषित होगी। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयारी है। कांग्रेस के सभी साथियों से कहा गया है कि वह बूथ स्तर तक जुट जाएं और चुनाव के लिए कमर कस लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।