{"_id":"6852be4eb4664c8304004f20","slug":"video-video-aajamagaugdhha-ka-daema-ka-khalfa-ayathhaya-ma-fata-gasasa-ijanayara-na-kaya-paratharashana-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आजमगढ़ के डीएम के खिलाफ अयोध्या में फूटा गुस्सा, इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आजमगढ़ के डीएम के खिलाफ अयोध्या में फूटा गुस्सा, इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार की ओर से अधिशासी अभियंता से बदसलूकी और जानलेवा हमले के विरोध में अयोध्या में भी आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सभी इंजीनियरों ने सड़क पर उतरकर आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में रविंद्र कुमार को अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के तहत गंभीर दुराचरण अपनाए जाने के कारण भारतीय सेवा से बर्खास्त किया जाए। जिलाधिकारी आजमगढ़ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाए।
डीएम आजमगढ़ रविंद्र कुमार जहां इससे पहले कार्यरत रहे हैं, वहां उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति उनके व्यवहार और आचरण की एक उच्च स्तरीय समिति गठित करके जांच कराई जाए। दरअसल आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ बदसलूकी व जानलेवा हमले का आरोप है। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या में भी प्रदर्शन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।