{"_id":"69d4f3f844a9a696fa00ae6b","slug":"video-video-ayathhaya-bna-aasatha-oura-bhavayata-ka-kathara-itharasha-maharaja-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या बनी आस्था और भव्यता का केंद्र इंद्रेश महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या बनी आस्था और भव्यता का केंद्र इंद्रेश महाराज
श्री राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में कथावाचक इंद्रेश महाराज ने रामलला के दर्शन, अयोध्या के बदलते स्वरूप और सनातन धर्म की बढ़ती वैश्विक पहचान पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रामलला के दर्शन का अवसर मिला है, जो अत्यंत भावुक क्षण है। इसे उन्होंने उस खुशी से जोड़ा, जैसे कोई बालक विदेश से लौटकर घर आता है और परिवार में उत्सव का माहौल बन जाता है।
इंद्रेश महाराज ने अयोध्या के कायाकल्प की सराहना करते हुए कहा कि आज शहर भव्य और दिव्य दिखाई देता है, जहां आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी है और यहां श्रद्धा भाव से आना चाहिए, न कि केवल पर्यटन के दृष्टिकोण से।
उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन धर्म को नई पहचान मिली है। विदेशों में भी भारत की संस्कृति और परंपरा का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने संकेत दिया कि अब वृंदावन, मथुरा और काशी में भी इसी तरह विकास की अपेक्षा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।