{"_id":"6982f616daa38275c406c65b","slug":"video-video-ayathhaya-ka-maraca-taka-malga-lkashhamanae-patha-ka-sagata-180-karaugdha-ha-parayajana-ka-lgata-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या को मार्च तक मिलेगी लक्ष्मण पथ की सौगात, 180 करोड़ है परियोजना की लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या को मार्च तक मिलेगी लक्ष्मण पथ की सौगात, 180 करोड़ है परियोजना की लागत
रामनगरी को इस वर्ष लक्ष्मण पथ की सौगात मिलने वाली है। यह पथ 6.07 किमी. लंबा है। इस परियोजना की लागत 180 करोड़ रुपये है। निर्माण खंड-तीन इसकी कार्यदायी संस्था है। फोर लेन पथ के पिच की चौड़ाई 30 मीटर है।.पटरी व स्लोप आदि लेकर यह 45 मीटर है।
लक्ष्मण पथ का गुप्तारघाट-नयाघाट बंधा के समानांतर निर्माण हो रहा है। सड़क की चौड़ाई 30 मीटर होने से अयोध्या-बिल्वहरिघाट बंधे की तरह इस पर भी हेलीकाप्टर उतारा जा सकेगा। इसके अलावा गुप्तारघाट से लक्ष्मण पथ होते हुए सीधे अयोध्या पहुंचा जा सकेगा।
वीआईपी दौरे के लिए भी इस मार्ग का प्रयोग होगा। भीड़ नियंत्रण में भी इस मार्ग की अहम भूमिका होगी। इसके निर्माण का 60 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है, कार्यदायी संस्था की मानें तो मार्च के अंत तक यह पथ बनकर तैयार हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।