{"_id":"69809ea4853e41c957090189","slug":"video-video-ayathhaya-ma-mata-ka-sapalii-ka-lkara-fara-vavatha-dalvara-karamacara-ka-satha-marapata-ka-vadaya-vayaral-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में मीट की सप्लाई को लेकर फिर विवाद, डिलीवरी कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में मीट की सप्लाई को लेकर फिर विवाद, डिलीवरी कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में कुछ युवक अयोध्या धाम क्षेत्र में मीट की सप्लाई किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
आरोप है कि स्विग्गी और जोमैटो के जरिए नॉनवेज खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही थी जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। वीडियो अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन परिसर का बताया जा रहा है, जहां मीट सप्लाई के आरोप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अयोध्या धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र, वार्ड नंबर एक में पहले ही स्विग्गी और जोमैटो जैसी ऑनलाइन संस्थाओं द्वारा नॉनवेज आपूर्ति पर रोक लगाई जा चुकी है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि स्विग्गी और जोमैटो के जरिए नॉनवेज परोसने का मामला सामने आया है।
अयोध्या धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहले से ही इस पर रोक लगाई गई है। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी होटल या रेस्टोरेंट द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नॉनवेज की आपूर्ति की गई है तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई नजीर बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।