{"_id":"6a2bd1313be286f8e3090135","slug":"video-video-ayathhaya-ma-rama-mathara-caugdhhava-parakaranae-ka-sabaaii-jaca-ka-maga-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यादव ने आरोप लगाया कि मंदिर के चढ़ावे में चोरी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है तथा गंगा-जमुनी तहजीब देश की पहचान है। उन्होंने कहा कि ईद, होली और दीपावली जैसे पर्व सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भी मामले की जांच की मांग किए जाने का उल्लेख किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।