{"_id":"6852be81e1390536bf0a5005","slug":"video-video-ayodhya-ayathhaya-ma-ramayanae-kalna-rishhaya-ka-nama-para-bha-vakasata-kae-jaega-60-vana-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: अयोध्या में रामायण कालीन ऋषियों के नाम पर भी विकसित किए जाएंगे 60 वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: अयोध्या में रामायण कालीन ऋषियों के नाम पर भी विकसित किए जाएंगे 60 वन
रामनगरी में शहरी विकास के साथ योगी सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों पर भी फोकस कर रही है। बरसात के पहले पौधरोपण सत्र में योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महापुरुषों के साथ ऋषि वन स्थापित करने जा रही है। इन वनों का रामायण कालीन ऋषियों के नाम पर नामकरण किए जाएंगे। लगभग एक एकड़ जमीन पर मिट्टी के सॉइल टेस्ट के बाद पौधरोपण किए जाएंगे। अयोध्या जिला प्रशासन ने इस पर क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में पांच स्थानों का चयन किया गया है। इन सभी जगहों पर ऋषि वन की स्थापना की जाएगी। अयोध्या जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 60 ऐसे ऋषि वन बनाए जा रहे हैं, जो ऋषियों के नाम पर होंगे। इन ऋषि वन में छह लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इनका नामकरण रामायण और पवित्र पौराणिक ग्रंथों से संबंधित जो ऋषि मुनि हैं, उनके नाम पर किया जाएगा। ऋषि वशिष्ठ, ऋषि अगस्त्य या जो भी अन्य ऋषि हैं, उनके नाम से नामकरण किया जाएगा। अयोध्या जनपद में भी जो प्राचीन काल के ऋषि मुनि रहे हैं, उनके नाम से भी नामकरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।