{"_id":"69e7709fabeca109d8091b04","slug":"video-video-ayodhya-brava-jhal-sathata-khata-ma-lga-aaga-eka-bgha-khata-jal-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: बरवा झील स्थित खेत में लगी आग एक बीघा खेत जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: बरवा झील स्थित खेत में लगी आग एक बीघा खेत जला
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव अंतर्गत बरवा झील स्थित खेत में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। लेकिन तब तक एक किसान का एक बीघा गेहूं की फसल जल गया।
ग्राम पंचायत बरवा अंतर्गत बरवा झील में दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए ट्रैक्टर रोटावेटर आदि से आस पास के फसलों की जुताई कर दिया जिससे आग बढ़ने नहीं पाई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सक्रिय होकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई लेकिन तब तक बरवा का निवासी राम नवल कोरी का करीब एक बीघा गेहूं का फसल जल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।