Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया बिक्री पर लगी रोक हटी, जिला कृषि अधिकारी बोले- अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था
{"_id":"69e77545860b2d469908e039","slug":"video-video-bhakaya-ka-paratharashana-ka-btha-yaraya-bkara-para-lga-raka-hata-jal-ka-shha-athhakara-bl-asathaya-paratabthha-lgaya-gaya-tha-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया बिक्री पर लगी रोक हटी, जिला कृषि अधिकारी बोले- अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया बिक्री पर लगी रोक हटी, जिला कृषि अधिकारी बोले- अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था
यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने किसानों की मांग मानते हुए जरूरतमंद किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सब्जी, मक्का, उड़द व गन्ना जैसी फसलों के लिए यूरिया जरूरी है, ऐसे में बिक्री पर रोक अनुचित है। जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी रोकने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन अब फार्मर आईडी के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
धरने में किसानों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था और गेहूं खरीद केंद्रों की समस्याएं भी उठाईं। अंत में 15 मई को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।