Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का कुमारगंज में भव्य स्वागत, 2027 में योगी के नेतृत्व में सरकार बनने का किया दावा
{"_id":"69ac0ccdaf1abeb36f09d345","slug":"video-video-bhajapa-ka-nava-nayakata-jalthhayakashha-rathhashayama-tayaga-ka-kamaragaja-ma-bhavaya-savagata-2027-ma-yaga-ka-natatava-ma-sarakara-bnana-ka-kaya-thava-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का कुमारगंज में भव्य स्वागत, 2027 में योगी के नेतृत्व में सरकार बनने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का कुमारगंज में भव्य स्वागत, 2027 में योगी के नेतृत्व में सरकार बनने का किया दावा
मिल्कीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक व पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा चंद्रबली सिंह नेतृत्व में पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का नगर पंचायत कुमारगंज में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि हमें भारत माता की जय के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। हमारे पूर्वजों ने भारत माता की जय कहते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है और देश तेजी से उस दिशा में आगे बढ़ रहा है।कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं और देश के विकास की नई शुरुआत अयोध्या से हुई है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग और समाज को साथ लेकर चलती है। पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता, जो अनुसूचित जाति समाज से है, उसे अयोध्या का जिलाध्यक्ष बनाकर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। मेरा जन्म हिंदू परिवार में हुआ है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
कुछ लोग जाति के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अयोध्या में पीडीए नहीं बल्कि समता का राज चलेगा। भगवान राम ने भी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश दिया था। उन्होंने निषादराज को अपना मित्र बनाया और शबरी के जूठे बेर खाकर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया।कहा कि अयोध्या में पंचायत से लेकर दिल्ली के सदन तक राम भक्त ही जाएगा और वर्ष 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम के आयोजक चंद्रबली सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र के राधेश्याम त्यागी को भाजपा ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और जाति-पाति से ऊपर उठकर समाज के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर क्रांति की धरती है और यहां के कार्यकर्ता सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं।
इस दौरान शिवनगर में भाजपा कार्यकर्ता अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।कुमारगंज हनुमानगढ़ी पर दिनेश कौशल के नेतृत्व में, बंवा मोड़ पर विजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में तथा खंडासा मोड़ पर सभासद रवि सिंह और लव कुमार के नेतृत्व में भी उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम में कुमारगंज मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र मौर्य, बलवंत सिंह, सरबजीत सिंह, अंगद सिंह, सुरेश सिंह, भानु गोस्वामी, अरुण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।