{"_id":"69ac0cc6055a1e6b08098149","slug":"video-video-bnavarapara-ma-jalta-raha-kaugdha-ka-dhara-sakal-kalja-ka-pasa-fal-raha-thhaaa-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बनवीरपुर में जलता रहा कूड़े का ढेर, स्कूल-कॉलेज के पास फैल रहा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बनवीरपुर में जलता रहा कूड़े का ढेर, स्कूल-कॉलेज के पास फैल रहा धुआं
नगर निगम की लापरवाही के कारण महाराणा प्रताप वार्ड के बनवीरपुर में कूड़े का ढेर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पिछले छह महीने से निगम की ओर से यहां लगातार कूड़ा डाला जा रहा है और पिछले करीब एक सप्ताह से इसमें आग सुलग रही है, जिससे आसपास के इलाके में धुआं और बदबू फैल रही है। इससे कुछ ही दूरी पर आबूसराय में नगर निगम का एमएफआर सेंटर भी स्थित है। इसके बावजूद यहां नियमित रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है।
गायत्री नगर निवासी पंकज पांडेय और अभिषेक वर्मा ने बताया कि कूड़े में लगी आग से निकलने वाला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है। इसके कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है और दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
बनवीरपुर निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि उनके घर के पास ही यह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहां से कुछ ही दूरी पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और दो से तीन निजी स्कूल भी संचालित हैं। कूड़े में लगी आग से छात्राओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
इस संबंध में अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि दो मार्च को किसी अवांछित व्यक्ति ने कूड़े में आग लगा दी थी, जिसे बुझा दिया गया था। छह मार्च को फिर से किसी ने आग लगा दी है। आग बुझाने के लिए नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।