Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: नजूल जमीन के 100 मुस्लिम विस्थापितों को मिलेगी अस्थायी दुकान, जिनके मकान टूटे उन्हें मिलेगा पीएम आवास
{"_id":"68514369f145a0f67f05efd5","slug":"video-video-najal-jamana-ka-100-masalma-vasathapata-ka-malga-asathaya-thakana-janaka-makana-tata-unaha-malga-paema-aavasa-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नजूल जमीन के 100 मुस्लिम विस्थापितों को मिलेगी अस्थायी दुकान, जिनके मकान टूटे उन्हें मिलेगा पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नजूल जमीन के 100 मुस्लिम विस्थापितों को मिलेगी अस्थायी दुकान, जिनके मकान टूटे उन्हें मिलेगा पीएम आवास
अयोध्या शहर के हृदय स्थल चौक में नजूल की जमीन पर बसी मुस्लिम बस्ती में गिराए गए दुकान और मकान के विस्थापितों से अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया कि ऐसे 100 विस्थापितों को अस्थायी दुकान उपलब्ध कराई जाएगी। जिनके मकान टूटे हैं, उनको प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। चौक क्षेत्र में पहुंचे अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने अधिकारियों के साथ पूरे मामले पर बातचीत की और सभी को आश्वासन दिया कि जो विस्थापित किए गए हैं, उन सभी का पुनर्वास भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि जिनके भी दुकान और मकान गिराए गए हैं, उनका पुनर्वास किया जाए। अभी अस्थायी दुकान बनाकर उनके रोजगार के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जब उस जगह पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो जाएगा तब दुकानों का आवंटन भी किया जाएगा। दरअसल चौक क्षेत्र की नजूल जमीन पर बसी मुस्लिम बस्ती में एक हफ्ते पूर्व दुकान और मकान पर बुलडोजर चला दिया गया था। उस जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए बजट पास हुआ है। जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा लेकिन वहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि पहले उनको दुकान और मकान बनाकर दिया जाए, फिर उनको बाहर निकाला जाए।
इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी राजनीति शुरू कर दी थी लेकिन अब भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर टेंपरेरी दुकान बनाने का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि इनको मकान वहीं बना कर दिया जाए। यदि कहीं अन्यत्र दिया जाएगा तो उनको आने-जाने में दिक्कत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।