{"_id":"69d66376a18c0f0e99036bda","slug":"video-video-naramanaethhana-nagara-nagama-bhavana-ka-mahapara-na-kaya-narakashhanae-fanashaga-karaya-jaltha-para-karana-ka-narathasha-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: निर्माणाधीन नगर निगम भवन का महापौर ने किया निरीक्षण, फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: निर्माणाधीन नगर निगम भवन का महापौर ने किया निरीक्षण, फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बुधवार को नगर निगम के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वे अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ व सहायक अभियंता राजपति यादव के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने सभी मंजिलों का निरीक्षण कराते हुए प्रगति की जानकारी दी। बताया गया कि नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण का संयुक्त प्रशासनिक भवन लगभग तैयार है और अंतिम फिनिशिंग कार्य जारी है। भवन पांच मंजिला होगा, जिसमें रैंप, लिफ्ट, सोलर पैनल, भूमिगत पार्किंग व अग्निशमन सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था होगी। बेसमेंट में 292 वाहनों की पार्किंग सुविधा मिलेगी। परियोजना प्रबंधक ने भवन हैंडओवर के लिए तीन माह का समय मांगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।