{"_id":"681c7ca6bae62169590c712d","slug":"video-video-outhayagaka-vakasa-rajaya-matara-jasavata-saha-bl-bharataya-sana-na-pahalgama-aataka-hamal-ka-aitahasaka-bthal-lya-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह बोले- भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का ऐतिहासिक बदला लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह बोले- भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का ऐतिहासिक बदला लिया
अयोध्या पहुंचे संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने भारतीय सेना की कार्रवाई को "ऐतिहासिक बदला" बताया। राज्य मंत्री का सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह "ऐतिहासिक बदला" है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी।
इसकी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस हमले का बदला लिया जाएगा और ऐसी सजा दी जाएगी, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। मंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ नेतृत्व में सेना ने जो ऑपरेशन किया वह पूरी तरह सफल रहा। मैं इस साहसिक अभियान के लिए सेना के बहादुर जवानों को बधाई देता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।