{"_id":"6a159c0f22f05c847c083bde","slug":"video-video-parathhana-ka-parashasaka-bnae-jana-ka-fasal-para-parathhana-sagha-na-jataii-khasha-ekata-va-sagharashha-ka-jata-btaya-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले पर प्रधान संघ ने जताई खुशी, एकता व संघर्ष की जीत बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले पर प्रधान संघ ने जताई खुशी, एकता व संघर्ष की जीत बताया
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के सरकार के फैसले का अखिल भारतीय प्रधान संघ ने स्वागत करते हुए इसे प्रधानों के संघर्ष और एकता की जीत बताया है। हौसलानगर में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में जिले के प्रधानों, प्रधान संघ के पदाधिकारियों और पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई तथा पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था और पहले से ही यह स्पष्ट हो रहा था कि तय समय में पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं हो पाएगा। इसी को लेकर अयोध्या जिले के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान लगातार संघर्ष कर रहे थे कि सरकार समय से चुनाव कराए और यदि चुनाव नहीं करा पाती है तो प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सोमवार को लिया गया निर्णय प्रधानों की मांग के अनुरूप है, जिसका संगठन ने स्वागत करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन की एकता और ब्लॉक से लेकर मुख्यालय स्तर तक किए गए संघर्ष का परिणाम है।
इसी क्रम में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव अभिषेक भद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रक्षा राम यादव, जिला सचिव रवि वर्मा, जिला सचिव जुनैद अंसारी, ऊदल यादव, जगदीश यादव और विकास तिवारी समेत बड़ी संख्या में प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।