{"_id":"6a154d12b9548eaeb0092e87","slug":"video-sdm-stenos-car-gutted-in-fire-at-advocate-hall-premises-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तहसील परिसर के पास धू-धू कर जली SDM स्टेनो की कार, मची अफरा-तफरी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तहसील परिसर के पास धू-धू कर जली SDM स्टेनो की कार, मची अफरा-तफरी; देखें वीडियो
अकबरपुर तहसील के बगल स्थित अधिवक्ता समिति हॉल परिसर में सोमवार दोपहर करीब चार बजे एसडीएम के स्टेनो की खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
कार में आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़ी बाइकों और अन्य वाहनों को बचाने के लिए अधिवक्ता दौड़ पड़े और वाहनों को तत्काल हटाया गया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग की लपटों की चपेट में आकर एक स्कूटी भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।