{"_id":"69c79672eabe57b37807d115","slug":"video-video-rama-janamatasava-ka-thasara-thana-bha-ayathhaya-pahaca-sharathathhalo-ka-bhaugdha-nayata-samaya-para-khal-rama-mathara-ka-pata-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम जन्मोत्सव के दूसरे दिन भी अयोध्या पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, नियत समय पर खुले राम मंदिर के पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम जन्मोत्सव के दूसरे दिन भी अयोध्या पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, नियत समय पर खुले राम मंदिर के पट
राम जन्मोत्सव के दूसरे दिन भी श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शनिवार की सुबह मंदिर के पट अपने नियत समय पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खोले गए। जैसे ही दर्शन शुरू हुए, बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए।
मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम नजर आया। श्रद्धालु “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ आगे बढ़ते हुए भगवान रामलला के दर्शन कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
राम जन्मोत्सव पर जहां दर्शन का समय बढ़ाया गया था वही दूसरे दिन मंदिर अपने नियत समय पर सुबह 6:00 बजे खुला। सुबह से ही सरयू स्नान कर श्रद्धालु मंदिर की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे पूरे अयोध्या धाम में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। छपरा बिहार से आए संजय सिंह ने कहा कि राम जन्मोत्सव पर अयोध्या नहीं आ पाए थे आज प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मन अत्यंत प्रसन्न हो गया।
भीड़ के बावजूद व्यवस्था बहुत अच्छी है। ऐसा लगता है जैसे साक्षात प्रभु अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हों। सभी सनातनियों को राम मंदिर का दर्शन करना चाहिए। सहारनपुर से आए दीपांकर ने कहा कि राम जन्मोत्सव के बाद भी यहां का उत्साह कम नहीं हुआ है। सुबह-सुबह दर्शन करके बहुत शांति और संतोष मिला। प्रशासन ने बहुत अच्छा इंतजाम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।