{"_id":"6a50da1e231c1d292803c91c","slug":"video-video-rama-mathara-thana-cara-para-bl-bhapathara-saha-cathhara-kaha-sanatana-ka-bthanama-karana-ka-sajasha-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राम मंदिर दान चोरी पर बोले भूपेंद्र सिंह चौधरी, कहा- सनातन को बदनाम करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राम मंदिर दान चोरी पर बोले भूपेंद्र सिंह चौधरी, कहा- सनातन को बदनाम करने की साजिश
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दान चोरी के मामले पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है, लेकिन कुछ लोग इसे सनातन परंपरा और देश की सांस्कृतिक विरासत को बदनाम करने का माध्यम बना रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते थे और अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बने भव्य राम मंदिर से उन्हें पीड़ा है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष मठ-मंदिरों के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करना चाहता है, जबकि बाबरी मस्जिद के चंदे और मदरसों की फंडिंग पर सवाल नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया है।
प्रारंभिक जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अनिल मिश्रा पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में आने वाले हर व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।