{"_id":"6a50d1422f68e84cc40b60ff","slug":"video-video-gapal-rava-ka-gaugdha-para-ab-bha-lga-ha-tarasata-sahayaga-shararama-janamabhama-taratha-lkha-pasa-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोपाल राव की गाड़ी पर अब भी लगा है ट्रस्ट सहयोगी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ लिखा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोपाल राव की गाड़ी पर अब भी लगा है ट्रस्ट सहयोगी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ लिखा पास
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े विवादों के बीच एक नया मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य रहे गोपाल राव की गाड़ी पर अब भी ट्रस्ट सहयोगी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ लिखा हुआ पास लगा होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पास पर गोपाल राव का नाम और किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो चस्पा है। पास पर येलो जोन में प्रवेश की अनुमति भी अंकित है।
इस संबंध में गाड़ी और पास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के वायरल होने के बाद पास के उपयोग और उसकी वैधता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित पास वर्तमान में वैध है या नहीं तथा उसका उपयोग किस आधार पर किया जा रहा था।
फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।