Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: शादी के सीजन में लोगों को नहीं मिला रहा है सिलिंडर, ब्लैक में 4 से 5 हजार में मिल रहा सिलिंडर : सपा सांसद अवधेश प्रसाद
{"_id":"69e7507b36c41103e4040703","slug":"video-video-shatha-ka-sajana-ma-lga-ka-naha-mal-raha-ha-saldara-blka-ma-4-sa-5-ghara-ma-mal-raha-saldara-sapa-sasatha-avathhasha-parasatha-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी के सीजन में लोगों को नहीं मिला रहा है सिलिंडर, ब्लैक में 4 से 5 हजार में मिल रहा सिलिंडर : सपा सांसद अवधेश प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी के सीजन में लोगों को नहीं मिला रहा है सिलिंडर, ब्लैक में 4 से 5 हजार में मिल रहा सिलिंडर : सपा सांसद अवधेश प्रसाद
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कई मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। शादी विवाह में गैस सिलिंडर उपलब्ध न होना, स्मार्ट मीटर में घपला और महिला संशोधन बिल को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। पत्रकारवार्ता करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि शादी विवाह का मौसम चल रहा है लेकिन लोगों को गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है एक-एक सिलेंडर 4000, 5000 के ब्लैक मार्केट में बेचे जा रहे हैं लेकिन सरकार जनता की सुन नहीं रही है।
वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 76 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, कटाक्ष करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि जो बिल 1000 का आता था वह डेढ़ से दो हज़ार का आ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सबसे पहले तो सरकार सभी स्मार्ट मीटर हटाए और जो भी अतिरिक्त पैसे उपभोक्ता के लूटे गए हैं सरकार उनको वापस करें।
महिला संशोधन बिल पर बोलते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि जो सदन में पेश हुआ वह महिला बिल नहीं था, यह बीजेपी का पॉलिटिकल गेम था और इस गेम में सदन में बीजेपी हार गई है, जहां तक महिला बिल का सवाल है महिला बिल सर्व सम्मत से 2023 में पास हो चुका है।
भाजपा इस देश के पिछड़े दलित जनजाति और मुस्लिम के अधिकारों को खत्म करने के लिए परिसीमन और जाति जनगणना को इग्नोर करके कि उनका हक ना देना पड़े इसी के आड़ में पास करना चाहते थे। इनकी पोल पट्टी खुल गई।
वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर बोलते हुए कहा कि केशव पहले अपना स्थान तय कर ले, वह हारे हुए नेता है, पार्टी की कृपा से मंत्री और उपमुख्यमंत्री बन गए हैं, 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और भाजपा का सफाया हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।