Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: विधायक पल्लवी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पर साधा निशाना, बोलीं ... सोनेलाल पटेल के काम और संदेश का कर रहीं सौदा
{"_id":"68652df6536bfea63900514a","slug":"video-video-vathhayaka-pallva-na-katharaya-matara-anaparaya-para-sathha-nashana-bl-sanall-patal-ka-kama-oura-sathasha-ka-kara-raha-satha-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विधायक पल्लवी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पर साधा निशाना, बोलीं ... सोनेलाल पटेल के काम और संदेश का कर रहीं सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विधायक पल्लवी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पर साधा निशाना, बोलीं ... सोनेलाल पटेल के काम और संदेश का कर रहीं सौदा
सिराथू की विधायक और अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल अपनी मां और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ बुधवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने शहर के एक होटल में स्व. सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह को संबोधित किया।
वर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर पल्लवी पटेल ने अपना ध्यान केंद्रित रखा। इस दौरान किसी भी पार्टी से गठबंधन को लेकर इनकार किया और कहा कि राष्ट्रीय कमेटी इसका फैसला लेगी। वहीं, भाजपा को इशारों-इशारों में ही अधर्मी भी कह डाला।
पल्लवी पटेल ने कहा कि कमेरा समाज को देश की राजनीति में पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं। इशारों ही इशारों में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा देश इस विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। संविधान ने हमें राजनीति का बराबरी का अधिकार दिया है। उसको अधर्मी लोग धर्म की राह पर लोगों को चलाकर धर्म का शोषण करते हुए हमारे अधिकारों को छीनने का काम कर रहे हैं। हमारे भविष्य को छेड़ने का काम कर रहे हैं।
पल्लवी पटेल ने कहा कि 2027 का चुनाव व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव होगा। उन लोगों को मौका मिलेगा, जो वास्तविक हकदार हैं। इस लड़ाई का आगाज हो गया है। 2027 में व्यवस्था परिवर्तन होगा। अनुप्रिया पटेल की पार्टी पति वादी पार्टी हो गई है, इस सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि इस पर मेरा कोई कमेंट नहीं है।
अनुप्रिया पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि डॉ. सोने लाल पटेल ने जिस मुहिम का आगाज किया था, आज अनुप्रिया उनके काम और संदेशों को बेचने का काम कर रही हैं लेकिन यह भूल गई हैं कि सोनेलाल जी की आत्मा और विरासत मेरी माता जी के हाथ में है।
इटावा की घटना पर पल्लवी पटेल ने कहा कि कुछ भी बता दे कोई चाहे कानून व्यवस्था बता दे या अमृत काल बता दें, चाहे ये कह दे कि राम राज्य आ गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि इस प्रदेश और देश में दलित, पिछड़ा, आदिवासी व मुसलमान की जो स्थिति है वह बद से बदतर है। इसलिए व्यवस्था परिवर्तन बहुत जरूरी है।
2027 के चुनाव में गठबंधन के सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि अभी जो राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं, उसमें रोज नए-नए आयाम होते हैं। नए-नए गठबंधन बनते हैं। नए-नए साथी आते हैं। इसका फिलहाल निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कमेटी करेगी। यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।