{"_id":"673cbb976ea3c84dc90fb215","slug":"video-bulldozer-roared-again-in-azamgarh-it-was-demolished-many-days-ago","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में फिर गरजा बुल्डोजर, काफी दिन पहले ढ़हाया अब मलबा हटाने पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में फिर गरजा बुल्डोजर, काफी दिन पहले ढ़हाया अब मलबा हटाने पहुंचा प्रशासन
विगत दिनों काेर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने लाल डिग्गी बंधे पर बाढ़ खंड की जमीनों पर बसे लोगों के आशियानों को ढ़हाया गया था। आशियाना गिरने के बाद लोग इसके मलबे को नहीं हटा रहे थे। मंगलवार को एक बार फिर बाढ़ खंड और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और पूर्व में ढ़हाए गए आशियाने के मलबे को हटाया। वहीं इस संबंध में कोई जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।पहले तो प्रशासन जल्दी अतिक्रमण को हटाता नहीं है। लेकिन, अब उसके द्वारा अतिक्रमण को हटाने के बाद मलबे को हटाने की भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की यह कार्रवाई एक बड़ा सवाल खड़ा करती है क्योंकि कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह मामला मंगलवार को लाल डिग्गी क्षेत्र में देखने को मिला। जहां लगभग दो माह पूर्व कोर्ट के आदेश पर प्रशासन और बाढ़खंड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ आशियानों को ढ़हाया गया। इसके बाद से ढहाया गया मलबा उसी तरह से पड़ा रहा है। जिसे अतिक्रमण कारियों द्वारा हटाया नहीं जा रहा था। मंगलवार को एक बार फिर प्रशासन और बाढ़खंड की टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।