Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
VIDEO : But Israel is worried in Azamgarh, people are waiting for those who have gone to earn money in their homes
{"_id":"66fe9eb2b720757d3e003ed2","slug":"video-but-israel-is-worried-in-azamgarh-people-are-waiting-for-those-who-have-gone-to-earn-money-in-their-homes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में इजराइल को लेकिन चिंता, कमाने गए लोगों के घरों में राह देख रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में इजराइल को लेकिन चिंता, कमाने गए लोगों के घरों में राह देख रहे लोग
आजमगढ़ सगड़ी तहसील के बेरमा गांव के कई लोग अपने परिवारों से दूर, इजराइल में रोजी-रोटी कमाने के लिए गए हैं। हाल के दिनों में इजराइल में चल रहे हालातों को देखते हुए गांव में चिंता का माहौल था, लेकिन खुशी की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और अपने परिजनों से निरंतर संपर्क में हैं। बृहस्पतिवार को भी गांव के लोगों ने अपने परिवार से बात की, जिससे उनकी चिंताएं कुछ कम हुईं।
जिस देश में अपने परिजन हों और वहां युद्ध छिड़ जाए तो क्या होता है यह उसका परिवार ही जानता है। अपनों का हाल जानने के लिए हर कोई बेचैन रहता है। ऐसे में अगर उनसे बात हो जाए तो उनकी कुशलक्षेम जान मन को तसल्ली मिलती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है सगड़ी तहसील के बेरमा गांव में, इस गांव के पांच लोग हाल ही में श्रम विभाग के सहयोग से इजराइल गए हैं। जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लेकिन, जब वहां युद्ध छिड़ गया तो सब लोग चिंतित हो उठे। हर कोई एक दूसरे से उसके परिजन का हाल जानने को बेचैन था। लेकिन जब इजराइल गए परिजनों से बात हो गई और उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं तो सबकी जान में जान आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।