{"_id":"66fe4b5021a849f8db0cec50","slug":"video-the-ancient-ramlila-is-being-staged-in-ghazipur-kaikeyi-dasharath-dialogue-is-being-shown","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर में अति प्राचीन रामलीला का मंचन जारी,दिखाया जा रहा कैकई दशरथ संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर में अति प्राचीन रामलीला का मंचन जारी,दिखाया जा रहा कैकई दशरथ संवाद
गाजीपुर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के बैनर तले रामलीला जारी है। बुधवार की रात दशरथ कैकेई संवाद और राम वन के निकलने तक की लीला रायबरेली से आए कलाकारों ने प्रस्तुत किया। राम चबूतरा हरिशंकरी में चल रही रामलीला के दौरान कैकई की ओर से राम के 14 वर्ष के वनवास मांगने और राम के वन गमन जाने की तैयारी की खबर पर दशरथ द्वारा पुत्र वियोग में अपने प्राण त्याग देने का भावपूर्ण मंचन किया गया।
लीला की शुरूआत कोपभवन से होती है, जहां कैकेई को समझाने के लिए राजा दशरथ जाते हैं और कारण पूछते हैं। कैकेई मंधरा के बताए तरीके के अनुसार उनसे वचन देने को कहती है। काफी समझाने का प्रयास कर रहे राजा दशरथ को यहां तक कहना पड़ता है कि प्राण भी चले जाएंगे तो भी वह अपने को वचन पूरा करेंगे। कैकेई इसके बाद राम के 14 वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा घोषित करने का वर मांगती है, जिसे सुनकर राजा दशरथ विचलित हो जाते हैं। वे समझाते हुए भरत को राजा बनाने की बात करते हैं, लेकिन राम के लिए 14 वर्ष के वनवास का वर बदलने को कहते हैं। कैकेई तैयार नहीं होतीं। फिर, राजा दशरथ की तबीयत खराब हो जाती है। इधर, राम को पिता के वचन देने की खबर मिलती है, जिसका पालन करने के लिए वह निकलने लगते हैं, जिसकी जानकारी होते ही सीता और लक्ष्मण भी साथ जाने की जिद करने लगते हैं। दोनों को वे समझाते हैं। लेकिन वे नहीं मानते। इसके बाद श्रीराम संग सीता और भाई लक्ष्मण वन के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। दूसरी ओर पुत्र वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।