{"_id":"66fd587cc3e8de645a06573f","slug":"video-video-of-a-youth-being-beaten-up-in-sonbhadra-goes-viral-police-takes-cognizance-one-taken-into-custody","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,पुलिस ने लिया संज्ञान, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,पुलिस ने लिया संज्ञान, एक हिरासत में
शक्तिनगर में मनबढ़ों ने मामूली विवाद में एक युवक की पहले जमकर पिटाई की। फिर वीडियो भी बनाया। पांच दिन पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने मामले में कठोर कार्रवाई किए जाने को कहा है।
घटना 26 सितंबर की है। शक्तिनगर के बैरियर गेट नंबर एक के पास एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद मनबढ़ों ने युवक को लात-घूंसों से जमकर पिटा। युवक के लहूलुहान होने के बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए इसका वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को मप्र के बैढ़न स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। शर्मनाक करतूत की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन शक्तिनगर पुलिस पीड़ित युवक के घर पहुंची, मगर वहां कोई नहीं मिला। बाद में फोन से उनसे संपर्क कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस बाबत एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि पीड़ित और उसके भाई से मिली जानकारी के आधार पर अंकित भारती को हिरासत में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।