{"_id":"66fe36a1c701fc014405f138","slug":"video-devotees-gathered-at-the-beginning-of-sharadiya-navratri-at-shaktipeeth-chintapurni-temple","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर उमड़े श्रदालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर उमड़े श्रदालु
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर सुबह 3:00 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों की लंबी लाइनें माता रानी के दर्शनों के लिए लगनी शुरू हो गईं। सुबह से ही भक्तों की चहल-पहल माता रानी के दरबार में लगी रही। नवरात्र के उपलक्ष पर पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। पहले नवरात्र के उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर में पुजारी वर्ग की तरफ से हवन भी डाला गया। वहीं मंदिर परिसर में और मंदिर के बाहर मेले के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने सभी भक्तजनों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।वहीं एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के उपलक्ष पर श्रदालुओं के लिए प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।