{"_id":"67c6df1740bb40d6d004d765","slug":"video-farmers-protest-in-azamgarh-ultimatum-regarding-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, मांगो को लेकर अल्टीमेटम, नौ मार्च को मड़ना में होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, मांगो को लेकर अल्टीमेटम, नौ मार्च को मड़ना में होगा धरना
अहरौला क्षेत्र के डाही गांव में मंगलवार को आयोजित किसान सभा में ग्रामीणों ने सरकार के नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने आगामी नौ मार्च को मड़ना में प्रस्तावित धरने व अपना समर्थन देने की बात कही। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने कहा कि आगामी नौ मार्च को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के लिए लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसके माध्यम से किसानों, मजदूरों की समस्या को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि जर्जर अहरौला- कप्तानगंज मार्ग का निर्माण कराने, किसानों-मजदूरों की एक लाख से अधिक बिजली बिलों को माफ करने, बिजली का निजीकरण न करने, गन्ना पर्ची पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने, सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसी मांगों को सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष इंतियाज बेग ने कहा कि किसान, मजदूर समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले। इस मौके पर बहाऊं, दिलशाद, हरिश्चंद्र, राजाराम, महेंद्र, सुरेंद्र, विमला, सरोज, रेखा, कलावती आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।