{"_id":"69c139619fe9d84dc10dd29f","slug":"video-floral-tributes-paid-to-martyrs-80-pairs-showcase-prowess-in-wrestling-tournament-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहीदों को पुष्पांजलि, दंगल में 80 जोड़ियों ने दिखाया दमखम; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को पुष्पांजलि, दंगल में 80 जोड़ियों ने दिखाया दमखम; VIDEO
अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर स्थित एक स्कूल परिसर में सोमवार को बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया।
दंगल प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई रोचक मुकाबले हुए। गौरी प्रजापति (निजामाबाद) और अंशिका सोनकर के बीच हुई कुश्ती में गौरी प्रजापति विजयी रहीं। कमल लक्ष्मी (निजामाबाद) और रंजना के बीच मुकाबले में रंजना ने जीत हासिल की। साहब लाल (सेंटरवा) और गुड्डू के बीच हुए मुकाबले में साहब लाल विजयी रहे। इसके अतिरिक्त दृष्टि यादव और काजल, रूबी और विशाखा, अनुष्का और अर्पित, गोल्डन यादव और आर्या, तथा कृष्णा भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों के बीच भी मुकाबले हुए। वहीं अनुराग यादव और आयुष के बीच भी कुश्ती संपन्न हुई। इस प्रकार कुल लगभग 80 जोड़ कुश्तियां कराई गईं। इस अवसर पर विधायक कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, रामनयन यादव, इंद्रेश यादव, अरविंद यादव, मेवालाल यादव, चंद्रदेव यादव, अशोक यादव, गणेश यादव, रामफेर यादव आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।