{"_id":"6a79880e52fcfcf61b0578af","slug":"video-baghpat-dak-kanwariyas-race-ahead-to-dj-beats-on-baraut-budhana-route-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: डीजे की धुन पर दौड़ रही डाक कांवड़, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: डीजे की धुन पर दौड़ रही डाक कांवड़, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब
सावन की महाशिवरात्रि पर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग डाक कांवड़ियों से गुलजार रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे डाक कांवड़िए डीजे की धुन पर दौड़ते हुए तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। पूरे दिन मार्ग पर डाक कांवड़ियों का आवागमन बना रहा।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों से आए शिवभक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। कई कांवड़िए बाइक पर तो कुछ अपने वाहनों के साथ तेजी से आगे बढ़ते दिखाई दिए। डाक कांवड़ देखने के लिए मार्ग पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर दोघट पुलिस लगातार गश्त करती रही। पुसार चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और डाक कांवड़ियों को निर्धारित डायवर्ट रूट से निकाला जा रहा है। वहीं दाहा-बरनावा मार्ग से कांवड़िए पैदल पुरामहादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।