{"_id":"67a36097744516ca5903b2e6","slug":"video-bahraich-bldara-na-athhavakata-sagha-ka-parava-mahamatara-para-uthaya-hatha-athhavakata-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Bahraich: बिल्डर ने अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री पर उठाया हाथ, अधिवक्ता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Bahraich: बिल्डर ने अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री पर उठाया हाथ, अधिवक्ता घायल
एक मुकदमे के सिलसिले में बुधवार को अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री का नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट पर विवाद हो गया। इस दौरान बिल्डर ने अधिवक्ता पर हमला बोल दिया। जिससे गुस्साए अधिवक्ताओं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंंत्री राजेश शुक्ला दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता है। उनका शहर के मेवातीपुरा मोहल्ला स्थित एक जमीन का विवाद चल रहा था। अधिवक्ता ने बताया कि जमीन पर उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित है। स्थगन आदेश के चलते सिविल कोर्ट पर मामला लंबित चल रहा है।
अधिवक्ता का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व स्थगन आदेश होने के बावजूद जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से की गई थी। नगर मजिस्ट्रेट ने कार्य रोकवा दिया था, लेकिन उसके बाद बु़धवार को जमीन पर पुन: निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर जब नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत करने पहुंचे, तो इसी दौरान वहां मौजूद बिल्डर प्रिंस यादव के साथ कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान बिल्डर ने मुंह पर घूंसा मार दिया। जिससे उनका दांत टूट कर गिर गया। वह काफी चोटहिल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट पर मौजूद वकीलों ने मौके पर पहुंचकर हमलावर बिल्डर को पकड़ लिया। हालांकि मौका देखकर वह भाग निकला। इसके बाद गुस्साए वकीलों ने नगर कोतवाली पहुंच कर प्रिंस यादव, लक्ष्मी नारायण बस व लक्ष्मी नारायण की बेटी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की ओर से तहरीर मिली है। शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।