{"_id":"67974a6be6b1481d0700cecb","slug":"video-bahraich-hatayarapa-ka-thharathara-hathayara-sa-mata-ka-ghata-utara-bga-ma-paugdha-mal-shava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Bahraich: हत्यारोपी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा, बाग में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Bahraich: हत्यारोपी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा, बाग में पड़ा मिला शव
बहराइच के रूपइडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव स्थित बाग में रविवार की सुबह भट्टे पर काम करने वाले युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। हत्यारोपी ने निर्मम तरीके से उसके पेट और पीठ में धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया।
मौके पर आए पुलिस उच्चाधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मौजूद लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। मुरलीधर दंडौली गांव निवासी मोहम्मद अमीन उर्फ बबलू (40) शनिवार की शाम रूपइडीहा स्थित भट्टे पर काम के लिए निकला था। रविवार को उनका शव केवलपुर गांव स्थित बाग में पड़ा मिला।
मृतक के पिता सुभान अली ने बताया बेटा शाम को काम पर निकला था और सुबह बाग में शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मिली है। हत्यारोपियों ने धारदार हथियार से पेट और पीठ में वार करके मौत के घाट उतार दिया है। चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। मृतक को दो बेटे और एक बेटी है। मौत से पत्नी हमीदा बानो का रो-रो कर बुरा हाल है। रूपइडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है जांच पड़ताल की जा रही है।
छह माह पहले जेल से छूटा था मृतक
दो साल पहले दंडौली गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या हुई थी। उक्त मामले में हत्या का आरोप मोहम्मद अमीन पर लगा था और उक्त मामले में छह माह पहले ही जेल से बाहर निकाला था। इसी मामले से जोड़कर घटना को देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।