Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: गाजा के पक्ष में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तरफ से लिखे गए आर्टिकल के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरु शहाबुद्दीन ने दिया करारा जवाब
{"_id":"6888b9affbbee89c1f0b1d32","slug":"video-video-gaja-ka-pakashha-ma-kagarasa-nata-sanaya-gathha-ka-tarafa-sa-lkha-gae-aaratakal-ka-khalfa-masalma-thharamagara-shahabthathana-na-thaya-karara-javab-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजा के पक्ष में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तरफ से लिखे गए आर्टिकल के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरु शहाबुद्दीन ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजा के पक्ष में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तरफ से लिखे गए आर्टिकल के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरु शहाबुद्दीन ने दिया करारा जवाब
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के द्वारा गाजा के पक्ष में लिखे गए आर्टिकल के खिलाफ बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन ने तीखा वार करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने इससे पहले ईरान को लेकर के भी आर्टिकल लिखा था लेकिन सोनिया गांधी को बांग्लादेशी हिंदुओं की पीड़ा दिखाई नहीं पड़ती है उन्होंने यह भी कहा कि मैंने इसकी आवाज उठाई थी और यह भी कहा था कि हमारे देश के लोग इस तरह से आवाज़ उठाएं कि यह आवाज बांग्लादेश तक पहुंचे लेकिन इस पर कांग्रेस ने चुप्पी साध ली। अब कांग्रेस नेता को गाजा की पीड़ा दिखाई पड़ रही है शहाबुद्दीन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में सोनिया गांधी जी बांग्लादेशी हिंदुओं पर भी आर्टिकल लिखेंगी।
2 - पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उठाए गए सवाल का समर्थन करते हुए मुस्लिम धर्मगुरु शहाबुद्दीन ने कहा कि किसी भी कीमत पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के कदम भारत की सरजमीं पर नहीं पड़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम की हमले के बाद जिस तरह से पाकिस्तान के अंदर भारत की बेइज्जती की गई मोदी के खिलाफ तरह-तरह के आवाज उठाए गए ऐसे पाकिस्तान के साथ किसी भी कीमत पर कोई भी मैच नहीं होना चाहिए।
3- डिंपल यादव के ऊपर पहनावे को लेकर सवाल उठाने वाले मुस्लिम धर्मगुरु शहाबुद्दीन ने कहा कि मैं अपने वक्तव्य पर आज भी कायम हूं डिंपल यादव को मुस्लिम समाज से माफी मांगने चाहिए हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से हमारे मन में कोई डर उत्पन्न नहीं होगा। हम तब तक विरोध करते रहेंगे। जब तक डिंपल यादव मुस्लिम समाज से माफी नहीं मांगती उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अगर डिंपल यादव माफी नहीं मांगेगा तो 2027 का चुनाव उनके लिए घातक साबित होगा।
4 - कांग्रेसी सांसद प्रणीति शिंदे द्वारा कहे गए ऑपरेशन सिंदूर मीडिया में सरकार का एक तमाशा था के सवाल पर मुस्लिम धर्मगुरु शहाबुद्दीन ने कहा कि शिंदे के द्वारा कहे गए शब्द बिल्कुल गलत है दुनिया जानती है कि ऑपरेशन सिंदूर एक कामयाब ऑपरेशन था पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब जो भारत ने दिया है वह काबिले तारीफ है शिंदे को एक नेता के नजरिए से नहीं बल्कि एक भारतवासी के नजरिए से देखना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर एक कामयाब और सफल ऑपरेशन था। इस ऑपरेशन के बाद जिस तरह से पक्ष और विपक्ष के लोगों को दुनिया में भेज कर एक संदेश दिया गया वह बेहद काबिले तारीफ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।