{"_id":"670e5e02bfd5f6a2ff0e7760","slug":"video-ballias-potato-makes-people-sick-potatoes-coloured-with-artificial-colours","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया का आलू कर देता बीमार, कृत्रिम रंग में रंगा 56 हजार का आलू जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया का आलू कर देता बीमार, कृत्रिम रंग में रंगा 56 हजार का आलू जब्त
बलिया में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को देर शाम शहर के परिखरा स्थित नवीन मंडी स्थल से 21 क्विंटल रंगे हुए आलू की खेप जब्त की है। साथ नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोग शाला भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान ववीाागीय टीम ने बड़ी मात्रा में कृत्रिम रंग भी बरामद किया है। इस कार्रवाई से आलू पर कृत्रिम रंग लगा कर बाजार में बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। कृत्रिम रंग में रंगी जब्त आलू की कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई जा रही है।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि आलू पर कृत्रिम रंग लगाकर ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा था, जिससे उन्हें नया आलू दिखे। इसके लिए आलू पर गेरुआ रंग लगाया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। बताया कि कृत्रिम रंग में रंगी आलू का उपभोग करने से उपभोक्ताओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।