{"_id":"68399bfcbc9098f6e409800f","slug":"video-hindu-organizations-angry-over-demolition-of-shani-temple-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शनि मंदिर तोड़ने को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि मंदिर तोड़ने को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश
सिकंदरपुर कस्बा के ऐतिहासिक किला के पोखरा के समीप अद्भुत नाथ मंदिर के पर चबूतरे पर नवनिर्माणधीन शनि मंदिर को प्रशासन ने गुरुवार की दोपहर जबरदस्ती तुड़वा दिया, जिसको लेकर कस्बा के हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। कस्बा के दर्जनों लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। उच्चाधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में अद्भुत नाथ मंदिर के संरक्षक मनोज मोदनवाल ने बताया है कि परिसर के बगल में चबूतरा है, जहां सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का पेड़ था। विगत वर्षों पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे ही ब्रह्मस्थान भी है। उसी के बगल में आम जनता की मांग पर 4/4 फीट का शनि मंदिर का निर्माण किया गया। जिनकी प्राण-प्रतिष्ठा होनी थी। बताया कि बगल में संस्कृत विद्यालय चलता है। उसी के प्रबंधक विपिन गुप्ता ने आपत्ति जताइ थी। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने विगत दिनों प्रबंधक से स्थगन आदेश और किसी सक्षम अधिकारी द्वारा आदेश ले आने की बात कहकर 15 दिन का समय दिया गया। कार्य भी रोक दिया गया था। महीना दिन बीतने के बाद भी प्रबंधक ने कुछ नहीं बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।