{"_id":"67e547937d713bd3bf00efd1","slug":"video-in-ballia-the-homes-of-five-families-were-burnt-to-ashes-the-accident-happened-due-to-fire-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में पांच परिवारों का आशियाना जलकर खाक, आग लगने से हुआ हादसा, दो बकरियां मरी, एक महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में पांच परिवारों का आशियाना जलकर खाक, आग लगने से हुआ हादसा, दो बकरियां मरी, एक महिला झुलसी
क्षेत्र के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो निवासी वीरबहादुर राजभर के घर में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। इस दौरान पछुआ हवा ने आग में घी डालने का काम किया। आग में दो बकरियां झुलस कर मर गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। जिसका उपचार चल रहा है। उधर, स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट चालू करके किसी तरह से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार वीर बहादुर राजभर के घर से अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगी। लोग कुछ समझ पाए तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-देखते धनजी राजभर, मुन्ना राजभर, वीर बहादुर राजभर, जितेंद्र राजभर पुत्र गण रामनाथ राजभर एवं चंदन राजभर पुत्र धन जी राजभर की रिहायशी झोपड़ी को अपने जद में ले लिया, जिससे झोपडि़यों में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में मुन्ना राजभर की दो बकरी भी जल कर मर गई। वहीं, वीर बहादुर की पत्नी कोशिला देवी 35 वर्ष आग बुझाते समय झुलस गई। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर हुआ। प्रधान जवाहर राजभर ने घायल महिला का इलाज कराया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची। वहीं, घटना की सूचना पाकर लेखपाल नवीन श्रीवास्तव मौके कि जांच पड़ताल की। सपा नेता ललन राजभर व मोहन राजभर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की तथा पीड़ितों को सांत्वना दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।