Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : Chaitra Chaudas fair begins on banks of Saraswati in Pehowa of Kurukshetra, lakhs of devotees will reach
{"_id":"67e4ee851ae6401fbf0b8f2b","slug":"video-chaitra-chaudas-fair-begins-on-banks-of-saraswati-in-pehowa-of-kurukshetra-lakhs-of-devotees-will-reach-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तट पर चैत्र चौदस मेला शुरू, पहुंचेंगे लाखों श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तट पर चैत्र चौदस मेला शुरू, पहुंचेंगे लाखों श्रद्वालु
जिला के पिहोवा उपमंडल में सरस्वती तट पर वीरवार सुबह चैत्र चौदस मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से तीनों दिन में लाखों श्रद्वालु पहुंचने की उम्मीद है।
मेले का आगाज पिहोवा एसडीएम कपिल शर्मा ने किया जबकि इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणी सहित अन्य अधिकारी व युधिष्ठर बहल, सुरेंद्र धींगड़ा सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र को आठ जोन में बांटा गया है और हर जोन पर दिन व रात के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पार्किंग से लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यहां श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
मेले का है अहम महत्व: आशीष चक्रपाणी
नप चेयरमैन आशीष चक्रपाणी ने कहा कि सरस्वती तट पर आयोजित चैत्र चौदस मेले का अहम महत्व माना जाता है। दूर-दराज से लोग यहां पहुंचते हैं जो अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए तर्पण करते हैं। इस मेले की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। मेले के लिए पिछले एक माह से तैयारी की जा रही थी और यहां किसी भी श्रद्वालु को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
संस्कृति व सभ्यता का केंद्र बनेगा मेला
मेला विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र बनेगा। यहां अनेक राज्यों के कलाकार भी पहुंचे हैं, जो श्रद्वालुओं का मनोरंजन करेंगे तो अपनी-अपनी कला व संस्कृति को संजीदा करेंगे। वहीं बच्चों के लिए झूलों से लेकर अन्य हर प्रकार से मनोरंजन के लिए व्यवस्था की गई है।
पहले पांच दिन चलता था मेला
स्थानीय लोगों की मानें तो पहले यह मेला पांच दिन तक चलता था और लाखों लोग पहुंचते थे। अनेक वर्षों से जारी इस मेले का स्वरूप अब छोटा हो गया है। अब इसे तीन दिन के लिए ही मनाया जाने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।