{"_id":"6862811b6f44ca43a4000dca","slug":"video-sp-mla-jaiprakash-said-citizens-are-troubled-by-unannounced-power-cuts-party-will-launch-mass-movement-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक जयप्रकाश बोले- अघोषित कटौती से नागरिक परेशान, पार्टी करेगी जनांदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक जयप्रकाश बोले- अघोषित कटौती से नागरिक परेशान, पार्टी करेगी जनांदोलन
विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने रविवार को बैरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि क्षेत्र के अस्पताल दवा व चिकित्सक का अभाव झेल रहे हैं। बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार की अकुशलता के कारण प्रदेशवासियों को बिजली रुला रही है। बिजली निगम के अधिकारियों की मनमानी व नकली केबल लगाने के चलते बैरिया विधानसभा क्षेत्र में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। तहसील मुख्यालय पर छह से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। अगर जल्द ही बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी। कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी तो 25 हजार करोड़ रुपये की बिजली क्रय की जाती थी, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से यह सरकार बिजली का क्रय नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से प्रश्न किया कि जब बिजली खरीदी ही नही जाएगी तो आखिर कैसे किसान, कारोबारी व अन्य उपभोक्ता को 18 घंटे बिजली दे पाएंगे। प्राइवेट सेक्टर से बिजली खरीदी नहीं जा रही है। पिछले पांच सालों में कोई नई विद्युत उत्पादन इकाई स्थापित नहीं की गई। ऐसे में आश्वासनों से कैसे बिजली मिलेगी। कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री व ऊर्जा सचिव को पत्र भेजा हूं। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कहा कि अस्पतालों में दवा नहीं है। डॉक्टरों की कमी के कारण वार्ड बॉय अस्पताल चला रहे हैं। गंभीर रोगी को मऊ व आजमगढ़ रेफर कर दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।