{"_id":"67e94007085c770d16026962","slug":"video-two-arms-smugglers-were-caught-by-the-police-in-ballia-five-pistols-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में दो असलहा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, पांच पिस्टल, 10 मैगजीन और छह तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में दो असलहा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, पांच पिस्टल, 10 मैगजीन और छह तमंचे बरामद
स्वाट एवं सर्विलांस टीम तथा सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अवैध असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच पिस्टल, 10 मैगजीन, छह तमंचा व बिना नंबर की एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले का खुलासा किया। कहा कि तस्कर उक्त हथियार की खेप किसी को पहुंचाने शहर की तरफ आ रहे थे। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों व मुख्य सरगना की तलाश होगी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह तथा निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक हितेश कुमार प्रभारी स्वॉट टीम व सिविल लाइन चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह चक्रमण व तलाशी कर रहे थे। उसी दौरान शिवरामपुर गंगा घाट के पास हनुमान मंदिर के पास घाट की तरफ से आ रही एक बाइक सवार को तलाशी के लिए रोका। पुलिस टीम को देख वह पहले ही बाइक रोक भागने के फिराक में थे, पुसिस टीम ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान अपना नाम सोनू कुमार निवासी महादेवपुर महौली व मोहम्मद नबीउल्ला निवासी मिर्जापुर बरदाह थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच पिस्टल, 10 मैगजीन, छह तमंचा मिला। एक बिना नंबर प्लेट की बाइक व दो मोबाइल भी मिला। इस दौरान एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ सीटी श्याकांत मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।