Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : Zero hour of Parliament; SP MP from Salempur raised the issue of non-issuance of caste certificate
{"_id":"6761640d528c9adc4e00088f","slug":"video-zero-hour-of-parliament-sp-mp-from-salempur-raised-the-issue-of-non-issuance-of-caste-certificate","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संसद का शून्यकाल ; सलेमपुर के सपा सांसद ने उठाया जाति प्रमाण-पत्र जारी न होने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संसद का शून्यकाल ; सलेमपुर के सपा सांसद ने उठाया जाति प्रमाण-पत्र जारी न होने का मुद्दा
बांसडीह क्षेत्र में तुरहा, गोंड़, खरवार आदि जातियों के जाति-प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने के मामले को सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने संसद के शून्यकाल में उठाया। उन्होंने संसदीय क्षेत्र में यूरिया और डाई की कमी के साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों के आंदोलनरत मजदूरों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तुरैहा, गोंड़, खरवार जातियों को क्रमशः अनुसूचित जाति व जनजाति में अधिसूचित किया गया है। स्थानीय तौर पर इनका कुछ और नाम होने से इन्हें जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। इससे इनके विकास में बाधा उत्पन्न होने के साथ ही इन्हें उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा है। तुरैहा जाति अनुसूचित जाति में अधिसूचित है, लेकिन क्षेत्रीय भाषा में इसे तुरहा कहा जाता है। इसी तरह धनगर को गड़ेरिया व पाल कहा जाता है। स्थानीय तौर पर नाम बदला हुआ होने के कारण मूल जाति का होने पर भी अधिकारी इन जातियों को प्रमाण पत्र निर्गत नही कर रहे हैं। खरवार को स्थानीय भाषा में कमकर कहा जाता है। यही स्थिति गोंड जाति की भी है। यहां भी गोंड़ व गोंड के बीच के भेद के कारण प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। सांसद ने लोकसभा में यह मांग उठाई है कि इन सभी जातियों की क्षेत्रीय बोलचाल की भाषा को भी इन जातियों के अधिसूचित शब्दों के साथ मिलान कर भ्रांतियों को दूर करते हुए इन सभी जातियों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।