{"_id":"687e2685b6aadb8dee05b7a2","slug":"video-video-vajaniana-paratharashana-ma-thakha-bcaca-ka-paratabha-blramapara-oura-sharavasata-ka-chhatara-na-parasatata-kae-navacara-madal-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, बलरामपुर और श्रावस्ती के छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, बलरामपुर और श्रावस्ती के छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल
विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पुस्तकालय में किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद के चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विज्ञान पर आधारित मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवाचार संस्थान के सहयोग से माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छता, कृषि सुधार और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।