{"_id":"69c28c9ca72a8c8ffc06d590","slug":"video-banda-sensation-as-youths-body-found-near-chhabi-pond-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: छाबी तालाब के पास युवक का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: छाबी तालाब के पास युवक का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह छाबी तालाब के पास एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान भगवानदास के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार बीती रात भगवानदास का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने छाबी तालाब के पानी में उतराता शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि युवक का नहाते समय पैर फिसल जाने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।