{"_id":"67e942fc61d95352be0754b1","slug":"video-barabanki-shalna-thava-mathara-ka-jalkada-ka-naramal-jal-raga-navaranae-ma-ha-karagara-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Barabanki: शैलानी देवी मंदिर के जलकुंड का निर्मल जल रोग निवारण में हैं कारगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Barabanki: शैलानी देवी मंदिर के जलकुंड का निर्मल जल रोग निवारण में हैं कारगर
लखनऊ की सीमावर्ती बंकी ब्लाक के डल्लू खेड़ा गांव में गोमती नदी के तट पर शैलानी देवी का मंदिर है। नवरात्र के दिनों में यहां मेला लगता है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को काफी संख्या में लोग माता के दर्शन-पूजन को उमड़े।
शैलानी देवी मंदिर के निकट एक जल कुंड है जिसमें अनवरत निर्मल जल निकलता है। मान्यता है कि इसी कुंड से शैलानी देवी की मूर्ति कालांतर में चरवाहों ने प्राप्त कर टीले पर स्थापित की थी।
मां के दर्शन से पहले श्रद्धालु इस कुंड के निर्मल जल से आचमन करते हैं। जल को भर कर ले जाते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यह जल रोग निवारण में कारगर है। मंदिर के पुजारी पंडित वासुदेव बताते हैं कि शैलानी मां सभी की मुरादें पूरी करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।