{"_id":"697f517e4b13e809770f4ab4","slug":"video-video-parava-vathhayaka-ramacathara-bkhasha-saha-ka-paratama-ka-anavaranae-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पूर्व विधायक रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पूर्व विधायक रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण
बाराबंकी। सदर विधानसभा क्षेत्र से बाराबंकी से तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके मूल गांव निंदूरा ब्लॉक के देवरा भंडार में रविवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया। राजनीतिक दृष्टि से यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम के जरिए एक ओर जहां रामचंद्र बख्श सिंह के पुत्र सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू को नई राजनीतिक पहचान मिली, वहीं रामचंद्र बख्श के राजनीतिक व सामाजिक जीवन से वक्ताओं ने नई पीढ़ी को अवगत कराया। नगरपालिका अध्यक्ष शीला सिंह के पति पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने जिला मुख्यालय पर शहर में भी रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की।
रामचंद्र बख्श सिंह कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे और इसी पार्टी से विधायक भी रहे। समाजवादी पार्टी के गठन के बाद जिले के कद्दावर सपा नेता रहे बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा में शामिल कराकर जिले में कम्युनिस्ट पार्टी को तोड़कर सपा को मजबूत बनाने का काम किया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप बीते साल देवरा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आए और बाबू रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की थी और अपने वायदे के अनुसार प्रतिमा लगवाकर उसका अनावरण भी किया। इसे राजनीतिक रूप से बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि बाबू रामचंद्र बख्श कुर्मी बिरादरी के थे, जिसका वोटबैंक जिले की राजनीति को सीधे तौर पर प्रभावित करता है।
मूर्ति अनावरण समारोह में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व एम एलसी राजेश कुमार यादव राजू, अरविंद यादव, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, भाजपा नेता पूर्व प्रमुख विवेकानंद पांडेय, सपा प्रदेश सचिव चौधरी अदनान व विकास यादव आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।