{"_id":"68fca04c820b2d7f1601f35e","slug":"video-bareilly-municipal-corporation-has-given-40-families-seven-more-days-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में 40 परिवारों को सात दिन की और मोहलत, मकान खाली नहीं करने पर चल सकता है बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में 40 परिवारों को सात दिन की और मोहलत, मकान खाली नहीं करने पर चल सकता है बुलडोजर
बरेली के डेलापीर और महेशपुर ठाकुरान में तालाब और शाहबाद में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान हटाए जाने हैं। इसके लिए नगर निगम ने 10 अक्तूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया था। इसकी मियाद पूरी हो गई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया कि नोटिस में दी गई 15 दिन की अवधि समाप्त हो गई है। किसी भी व्यक्ति ने अपना प्रतिवेदन नहीं दिया और न ही कोई जवाब दाखिल किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि कब्जेदारों को एक बार फिर सात दिन का अवसर दिया गया है। अगर ये लोग इस अवधि में भी अपना कब्जा नहीं हटाते हैं तो जिला प्रशासन से नगर निगम मजिस्ट्रेट नामित कराएगा और इसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस बल को साथ लेकर सभी कब्जदारों को बेदखल कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।