{"_id":"661a1e2f61868def440cae9d","slug":"video-bral-ma-aabkara-tharaga-ka-patana-sa-cana-sanacaga-kamara-ma-katha-hae-bika-savara-bthamasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में आबकारी दरोगा की पत्नी से चेन स्नैचिंग, कैमरे में कैद हुए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में आबकारी दरोगा की पत्नी से चेन स्नैचिंग, कैमरे में कैद हुए बाइक सवार बदमाश
बरेली के चौकी चौराहे से अय्यूब खां चौराहे की ओर मॉर्निंग वॉक कर रहीं आबकारी विभाग के दरोगा की पत्नी चेन स्नैचिंग का शिकार हो गईं। बाइक सवार दो लड़के चेन लूटकर चौपुला की ओर फरार हो गए। जिनकी आखिरी लोकेशन कर्मचारी नगर तक ट्रेस कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
आबकारी उप निरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी फिलहाल गोरखपुर में तैनात हैं। उनका परिवार शहर में अय्यूब खां चौराहे के पास रहता है। इन दिनों अरविंद भी अवकाश पर घर आए हुए हैं। उनकी पत्नी कमलेश तिवारी शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे मॉर्निंग वॉक को निकली थीं। चौकी चौराहे से होकर वह वापस जा रहीं थीं। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सामने बाइक सवार दो लड़के आए और गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए पर तब तक आरोपी भाग चुके थे। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपियों व बाइक के फोटो स्मार्ट सिटी के उच्च क्षमता वाले कैमरों से देखे जा रहे हैं। जल्दी ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस की टीमें कई जगह दबिश दे रहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।