{"_id":"65191b88adb897fb820217b3","slug":"video-jararatamatha-ka-bcana-ka-jana-amara-ujal-faudashana-ka-shavara-ma-lga-na-kaya-savacachhaka-rakatathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जरुरतमंदों की बचाने को जान... अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जरुरतमंदों की बचाने को जान... अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
बरेली में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 300 बेड अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया है। इसमें सुबह नौ बजे से ही लोग रक्तदान करने पहुंचने लगे। शिविर में सबसे पहले क्षत्रपाल गंगवार ने रक्तदान किया। सुनील सिंह ने महादान कर अपना फर्ज निभाया। रक्तदाताओं ने दूसरे लोगों से भी रक्तदान की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं के हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी, वजन आदि की निशुल्क जांच की गई। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने किया। सीएमओ ने बताया कि प्राप्त रक्त हीमोफीलिया, थैलेसीमिया समेत अन्य दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है। शहरवासियों से रक्तदान की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।