Hindi News
›
Video
›
City & states
›
rally was taken out in Bareilly on the completion of 100 years of Kakori train action
{"_id":"689c84ca929846f03b0f01fe","slug":"video-rally-was-taken-out-in-bareilly-on-the-completion-of-100-years-of-kakori-train-action-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में काकोरी शहीद यादगार कमेटी ने निकाला साम्राज्यवाद विरोधी मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में काकोरी शहीद यादगार कमेटी ने निकाला साम्राज्यवाद विरोधी मार्च
बरेली में कॉर्पोरेट भारत छोड़ो की मांग के साथ साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकाला गया। यह मार्च काकोरी शहीद यादगार कमेटी के तत्वावधान में हुआ, जिसमें विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। यह मार्च सेठ दामोदर स्वरूप (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) पार्क से बुधवार को काकोरी शहीद यादगार कमेटी के संयोजक राजीव शांत और सह-संयोजक फैसल शेख के नेतृत्व में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, मजदूर मंडल उप्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, बीटीयूएफ और प्रगतिशील सांस्कृतिक मंच समेत कई संगठन शामिल हुए। दरअसल विभिन्न संगठनों का कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान, मजदूर, छात्र और महिला विरोधी हैं, जिन्हें बहुराष्ट्रीय निगमों के इशारों पर चलने वाला बताया। जुलूस का समापन पटेल चौक पर हुआ। इस मौके पर मजदूर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राना, मोहम्मद इरशाद, जलालुद्दीन, असद अली, और ध्यान चंद मौर्य सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।